भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह ने मुकुल रॉय से की मुलाकात

  • Mar 29, 2024
Khabar East:BJP-candidate-Arjun-Singh-met-Mukul-Roy
कोलकाता,29 मार्चः

भारतीय जनता पार्टी की ओर से बैरकपुर से टिकट मिलते ही अर्जुन सिंह अपने पुराने साथियों से मिलने में जुट गए हैं। भाजपा के बड़े नेताओं के साथ तो उन्हें हाल फिलहाल में नहीं देखा गया लेकिन मुकुल रॉय से उन्होंने शुक्रवार को घर जाकर मुलाकात की है। मुकुल उम्र जनित बीमारियों से पीड़ित हैं। मुकुल भी एक दौर में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के बेहद खास सहयोगी रहे हैं। शुक्रवार को अर्जुन ने उनके घर जाकर मुलाकात की। क्यों मिलने आए थे इस बारे में जो पूछने पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना है तो इनका आशीर्वाद लेने आया था। मुकुल भी अर्जुन को देखकर भावुक हो गए और बोले, “अरे अर्जुन, तुम आ गए!

 मुकुल को एक समय बंगाल की राजनीति का चाणक्यकहा जाता था। कांचरापाड़ा में जुगल रेखा भवन मुकुल रॉय का घर है जहां दोनों की मुलाकात हुई। कांचरापाड़ा बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: