नेताजी के बारे में अपमानजनक कमेंट पर मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

  • Aug 13, 2026
Khabar East:Chief-Minister-orders-action-over-derogatory-comments-about-the-leader
कोलकाता,13 अगस्तः

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसदों, विधायकों और सरकारी अधिकारियों के लिए कानून समान है। पत्रकारों से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें तुरंत पोस्ट हटा देनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का यह निर्देश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नगेन्द्रनाथ राय की टिप्पणी के कुछ दिन बाद आया है। अनंत महाराज के नाम से पहचाने जाने वाले राय ने नेताजी को युद्ध अपराधी बताया था और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके नेतृत्व तथा आजाद हिंद फौज की भूमिका पर सवाल उठाए थे। राज्य सचिवालय नबान्नमें शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राजनीतिक हैसियत या आधिकारिक पद चाहे कुछ भी हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस से सोशल मीडिया पर नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस को इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या पुलिस अनंत महाराज के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी, इस पर अधिकारी ने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन कानून विधायकों, सांसदों, किसी भी पार्टी के नेताओं, सरकारी अधिकारियों या पुलिस अधिकारियों के लिए समान है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: