गिरिडीह डकैती कांड का हुआ खुलासा, पुलिस ने छह अपराधियों को किया गिरफ्तार

  • Dec 05, 2021
Khabar East:Giridih-robbery-case-exposed-police-arrested-six-criminals
गिरिडीह,05 दिसंबरः

झारखंड के गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बक्शीडीह रोड कांग्रेस ऑफिस के बगल में फर्नीचर व्यवसाई उत्तम गुप्ता के घर हुई डकैती कांड का गिरिडीह पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस कांड में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही लूटी गई कार, नगद राशि समेत कई चीजें बरामद की गई है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस हिरासत की फरियाद करेगी। पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि इस अपराध में और कौन-कौन लोग लिप्त हैं। गिरफ्तार अपराधियों में पलामू के आनंद कुमार महतो, गिरिडीह शहरी क्षेत्र के भण्डारीडीह के संजय विश्वकर्मा और राजकुमार पासवान, धनबाद के भुनेश्वर बेलदार, अहिल्यापुर के सुनील साव और सोने को गला कर बेचने वाले पलामू जिले के गोपाल सोनी आदि शामिल हैं।

 बता दें 18 नवंबर की रात्रि को अपराधियों ने गिरिडीह शहरी क्षेत्र के बक्शीडीह के समीप कांग्रेस ऑफिस के बगल स्तिथ फर्नीचर व्यवसाई उत्तम गुप्ता के घर अपराधियों ने धावा बोलकर कार और जेवरात समेत लाखों की संपत्ति लूट ली थी। रात लगभग एक बजे कांग्रेस ऑफिस की तरफ से उसके घर के अंदर आठ अपराधी दाखिल हुए थे। अपराधियों ने मारपीट की और जमकर गाली-गलौच भी की थी। बाद में घर के सभी सदस्यों के एक कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद नगदी, जेवरात समेत कई सामान को लूट लिया। सुबह 3.30 बजे सभी अपराधी भाग खड़े हुए था। जाते-जाते मालिक के वाहन को लेकर अपराधी फरार हो गए थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: