गोपालपुर समुद्र तट पर मृत पाई गईं सैकड़ों जेली मछलियां

  • Mar 28, 2024
Khabar East:Hundreds-Of-Jelly-Fish-Found-Dead-On-Gopalpur-Sea-Shore
ब्रम्हपुर, 28 मार्च:

गंजाम जिले के गोपालपुर समुद्र तट गुरुवार की सुबह सैकड़ों मरी हुई जेली मछलियां पड़ी देखी गईं। जेली मछलियां गोपालपुर समुद्र तट के किनारे लाइट हाउस के पास पाई गईं।

जेली मछलियां विषैली नहीं होती हैं लेकिन उनके डंक से मनुष्यों में झुनझुनी की अनुभूति हो सकती है।

जेली मछलियों की मौत का सही कारण पता नहीं चल पाया है। ऐसी संभावना है कि वे समुद्र में मर गयीं और तैरते हुए किनारे पर आ गयी हैं।

हालांकि अभी तक कोई भी अधिकारी घटना स्थल पर निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: