मोरहाबादी मैदान में झारखंड आदिवासी महोत्सव शुरू

  • Aug 09, 2026
Khabar East:Jharkhand-Tribal-Festival-begins-at-Morhabadi-Ground
रांची,09 अगस्तः

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान एक बार फिर झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति का गवाह बन रही है। दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव रविवार से शुरू हो चुका है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महोत्सव का उद्घाटन किया। कल 10 अगस्त को शाम 4.30 बजे मुख्यमंत्री की मौजूदगी में समापन समारोह होगा। मांदर और नगाड़े की थाप पर पारंपरिक जनजातीय लोकनृत्य कार्यक्रम का खास आकर्षण होने वाला है। वृत्तचित्र और फिल्म महोत्सव का आयोजन भी किया होगा। रात में होने वाला ड्रोन शो दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। महोत्सव में पारंपरिक जनजातीय खान-पान के स्टॉल लगाए गए हैं।

  स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से जुड़ी प्रदर्शनी के जरिए आदिवासी समाज के संघर्ष और योगदान को सामने लाया जाएगा। जतरा, पारंपरिक परिधान और फैशन शो भी आयोजित किए जाएंगे। आदिवासी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी साहित्य एवं पुस्तक मेला लगाया गया है। यहां साहित्यकारों, कलाकारों और संस्कृति से जुड़े लोगों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। मोरहाबादी मैदान पर आदिवासी संस्कृति की झलक अब साफ नजर आने लगी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: