डबल इंजन सरकार की में छत्तीसगढ़ का तेजी से हुआ विकास

  • Aug 09, 2026
Khabar East:Chhattisgarh-has-witnessed-rapid-development-under-the-double-engine-government
रायपुर,09 अगस्तः

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार के प्रदेश सरकार को हाईजैक करने वाले बयान को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। बीते ढाई सालों में डबल इंजन की सरकार की वजह से छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास हो रहा है। अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा में सांसद संजय सिंह के बयान पर कहा कि छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के हर काम को पूरा कर रहे हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास किसानों का वादा पूरा कर रहे हैं। 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को महतारी बंधन का पैसा हम दे रहे हैं। सभी क्षेत्र में विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पीएम मोदी का नारा है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। आज हर क्षेत्र में तेजी से देश विकास कर रहा है।

 बस्तर के कई गांवों में पहली बार तिरंगा फहराए जाने को प्रोपगेंडा बताए जाने पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अब कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। कायदे से खुश होना चाहिए, क्योंकि चार दशकों से ज्यादा समय तक बस्तर नक्सलवाद से ग्रसित रहा है, जिसके खात्मे के बाद अब 90 से ज्यादा गांवों में तिरंगा फहराया जाएगा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: