ओडिशा में धान खरीद के लिए किसानों को एग्री स्टाक आईडी रखना अनिवार्य नहीं होगा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने रविवार को स्पष्ट किया कि धान खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में डिजिटल पहचान को अनिवार्य नहीं किया गया है। मंत्री पात्र ने बताया कि अब तक कुल 5,093 किसानों ने धान खरीद के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से 3,108 किसानों के पास एग्री स्टाक आईडी भी है।
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आज तक कुल 5,093 किसानों ने धान खरीद के लिए पंजीकरण कराया है, जिनमें से 3,108 ने एग्री स्टाक आईडी के लिए भी पंजीकरण कराया है। हम एग्री स्टाक आईडी को अनिवार्य नहीं कर रहे हैं। यदि किसी किसान के पास एग्री स्टाक आईडी नहीं है, तो भी वह धान खरीद के लिए पंजीकरण करा सकता है और इसमें कोई समस्या नहीं होगी।
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि बंटाईदार किसान भी धान खरीद के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि बंटाईदार किसानों ने भी पंजीकरण कराया है।