ममता ने राष्ट्रपति मुर्मू से की ‘संवैधानिक अधिकारों’ की रक्षा करने की अपील

  • Mar 28, 2023
Khabar East:Mamata-appeals-to-President-Murmu-to-protect-constitutional-rights
कोलकाता,28 मार्च:

राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल का दौरा किया। इस अवसर पर राज्य सरकार ने की ओर से नागरिक अभिनंदन किया था। स्वागत समारोह के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस तरह से अपने भाषण में राष्ट्रपति को कहा आप ही संवैधानिक अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं।राजनीतिक पर्यवेक्षकों के अनुसार यह बात देश की वर्तमान स्थिति में बहुत महत्वपूर्ण है। ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति मुर्मू को गोल्डन लेडीकहकर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है, जो संविधान की रक्षा कर सकता है। वो आप हैं मैडम

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के स्वागत भाषण में कहा,’राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च पद होता है। आप राष्ट्रपति हैं। यह सिर्फ पद नहीं बल्कि अपने आपमें पूरा संस्थान हैं, जो संविधान की रक्षा करता है। संविधान की सबसे सर्वोच्च व्यक्ति आज यहां बैठी हैं। मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि आप ही लोगों के संवैधानिक अधिकारों को बचा सकती हैं। आप ही गरीब जनता, हर एक इंसान के मौलिक अधिकारों की रक्षा कर सकती हैं। देश को किसी भी तबाही से बचा सकती हैं।

हम जानते हैं कि हमारा मूल ही अनकेता में ही एकता है। कृपया सभी के अधिकारों की रक्षा करें और हमें आपदा से बचाएं।ममता बनर्जी से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नागरिक अभिनंदन में गोल्डन लेडीकहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा,’हम राष्ट्रपति की उपस्थिति से धन्य और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बंगाल को यह अवसर के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने सभी राजनीतिक दलों, सभी क्षेत्रों के लोगों, विभिन्न स्कूलों के छात्रों को आमंत्रित किया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: