राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए एनडीए उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे

  • Oct 09, 2019
Khabar East:NDA-candidate-Satish-Chandra-Dubey-elected-unopposed-to-Rajya-Sabha
पटना,09 अक्टूबरः

एनडीए उम्मीदवार सतीशचंद्र दुबे राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए गए हैं। विधानसभा सचिव की ओर से उन्हें जीत का प्रमाणपत्र भी दे दिया गया। आपको बता दें कि राजद के राज्यसभा सदस्य राम जेठमलानी के निधन से खाली हुई सीट के लिए यह उपचुनाव हुआ था, जिसमें सतीशचंद्र दुबे निर्विरोध चुने गए हैं। सतीशचंद्र दुबे के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर एमएलसी संजय मयूख समेत कई लोगों ने बधाई दी है। हालांकि इस मौके पर जेडीयू और एलजेपी के नेता मौजूद नहीं रहे।आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को बिहार में 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। रामविलास पासवान के भाई और समस्तीपुर से चुने गए सांसद रामचंद्र पासवान की मृत्यु के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट पर भी चुनाव होगा। सभी सीटों पर नतीजों का एलान 24 अक्टूबर को होना है, लिहाजा राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। उपचुनाव की बात करें तो पांचों सीटों में 4 सीटों पर फिलहाल एनडीए का कब्ज़ा है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: