ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर पुलिस का एक्शन, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • Jun 22, 2026
Khabar East:Police-action-against-online-betting-network-three-accused-arrested
दुर्ग,22 जूनः

ऑनलाइन जुआ सट्टा और म्यूल अकाउंट नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना खुर्सीपार पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने आरोपियों के कब्जे से 81 एटीएम कार्ड, 62 बैंक पासबुक, 5 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, एक लैपटॉप और हार्ड डिस्क समेत करीब ढाई लाख रुपए की सामग्री जब्त की है।वहीं एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार के आईटीआई खेल मैदान के पास कुछ युवक डिजिटल उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का संचालन कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

 पुलिस जांच में सामने आया कि आईपीएल सीजन के दौरान आरोपी रांची, झारखंड से इस पूरे नेटवर्क का संचालन कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ खुर्सीपार थाने में धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने बैंकिंग दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए ना दें और किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन 1930 पर दें।

Author Image

Khabar East

  • Tags: