24 अगस्त से होगा भर्ती सुधार यात्रा, नेमरा से होगी शुरुआत

  • Aug 22, 2026
Khabar East:Recruitment-reform-campaign-to-begin-on-August-24-to-start-from-Nemra
रांची,22 अगस्तः

जेपीएससी 12वीं, 13वीं और जेएसएससी सीजीएल को लेकर हाईकोर्ट में सरकार के द्वारा मजबूती से पक्ष नहीं रखे जाने के खिलाफ जेपीएससी जेएसएससी न्याय मंच के द्वारा एक बार फिर से आंदोलन किया जाएगा। छात्र नेता देवेंद्र महतो ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन नेमरा गांव से एक बार फिर से छात्रों का आंदोलन शुरू होगा। 24 अगस्त से भर्ती सुधार यात्रा कार्यक्रम शुरू होगा जो राज्य के 24 जिला मुख्यालय और यूनिवर्सिटी,कॉलेज,चौक चौराहा पर जनसभा का आयोजन होगा और सरकार के द्वारा दोहरा चरित्र को उजागार किया जाएगा।

 साथ ही आगामी 15 सितंबर को अगर सरकार हाई कोर्ट में अपना मजबूती से पक्ष नहीं रखती है तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का भी कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि छात्रों के साथ न्याय हो और जो लोग गलत तरीके से नौकरी लिए हैं उन्हें बर्खास्त किया जाए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: