कांग्रेस भवन में घुसी सवर्ण सेना, पुलिस के साथ झड़प, किया गया लाठीचार्ज

  • Oct 12, 2018
Khabar East:Sawarn-Sena-scuffle-among-Congress-and-Police
पटना, 12 अक्टूबर:

उत्तर भारतीयों के साथ गुजरात में मारपीट की घटना के बाद पूरे देश से प्रतिक्रिया आ रही है। इस घटना के बीच सवर्ण सेना ने बिहार में अल्पेश ठाकरे के खिलाफ आवाज बुलंद किया है।

सवर्ण सेना के दस्ते ने बिहार कांगेस मुख्‍यालय सदाकत आश्रम के गेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्ष के नेताओं को काबू में किया।विदित हो कि गुजरात में एक मासूम से दुष्‍कर्म के आरोप में एक बिहारी युवक को पकड़ा गया है। इसके बाद वहां उत्‍तर भारतीयों, खासकर बिहारियों पर अत्‍याचार किए जा रहे हैं। वहां से उन्‍हें भगाया जा रहा है। नफरत की इस आग को भड़काने का आरोप वहां के कांग्रेस विधायक व बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी अल्‍पेश ठाकोर पर लगा है। पटना में सवर्ण सेना के कार्यकर्ताओं ने इसी कारण बिहार कांग्रेस के कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: