फोटो खींचने के विवाद पर टूटी शादी, एफआईआर करने गए दूल्हा-दुल्हन तो पुलिस ने करा दिए 7 फेरे

  • Dec 07, 2022
Khabar East:The-marriage-broke-down-over-the-dispute-of-taking-photos-the-bride-and-groom-went-to-file-an-FIR-then-the-police-made-7-rounds
सीतामढ़ी,07 दिसंबर:

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वरमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुए विवाद में शादी टूट गई, जिसके बाद दूल्हा बारात लेकर अपने घर लौट गया। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने ही दोनों की शादी करा दी।

मामला जिले के नगर थाना क्षेत्र के भासर का है। यहां एक शादी सिर्फ वरमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर टूट गई। गुस्से में दूल्हा बारात लेकर अपने घर लौट आया। लेकिन दोनों की शादी थाने में कराई गई। पुलिस वालों ने थाने में ही दोनों को सात फेरे दिलाये। दरअसल, भासर मछहां गांव के प्रमोद सिंह की बेटी चांदनी की शादी घोघराहा के प्रकाश महतो के बेटे गुड्डू कुमार से तय हुई थी। दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे भी पहुंच गया। इसी बीच वरमाला स्टेज पर फोटो खींचने के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया जिसके बाद दूल्हा बारात लेकर अपने घर लौट गया।

इस मामले की शिकायत लेकर दुल्हन और दूल्हे का परिवार थाने पहुंचे। नगर थाने की पुलिस ने दोनों पक्ष को समझा बुझाकर थाना परिसर के शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी। दोनों एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन गए। इस शादी की पुलिस वाले के अलावा कई शहरवासी गवाह बने।

Author Image

Khabar East

  • Tags: