एसटीएफ के छापे में संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल की प्रेमिका गिरफ्तार

  • Aug 01, 2026
Khabar East:Suspected-terrorist-Hamid-Mandals-girlfriend-arrested-in-STF-raid
साहिबगंज,01 अगस्तः

पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने संदिग्ध आतंकी हामिद मंडल की गर्लफ्रेंड को बरहड़वा थाना से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 22 वर्षीय प्रेमिका अर्पिता सरकार को बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव से गिरफ्तार की है। गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम उसे अपने साथ पश्चिम बंगाल लेकर चली गई है। एसटीएफ के अनुसार अर्पिता सरकार पर आरोप है कि वह हामिद मंडल से जुड़े संदिग्ध माड्यूल के संपर्क में थी। इसी मामले में बर्धमान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत उसकी गिरफ्तारी की गई है। अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को बर्धमान पुलिस स्टेशन लाया जाएगा, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही आगे की पूछताछ के लिए उसकी पुलिस रिमांड (कस्टडी) की मांग की जाएगी। ताकि आतंकवाद से जुड़े तार का पता लगाया जा सके।

  एसटीएफ के जवान शुक्रवार को देर शाम बरहड़वा थाना पहुंची थी। थाना पुलिस की सहयोग से छापेमारी की गई थी, जिस दौरान गिरफ्तारी हुई है। देर शाम होने से पता नहीं चल सका, लेकिन शनिवार को मालूम चला कि उक्त महिला आतंकी हामिद मंडल की प्रेमिका है।

  गौरतलब है कि इस मामले के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस पहले ही बर्धमान से गिरफ्तार कर चुकी है। अब अर्पिता सरकार की गिरफ्तारी को जांच में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। एसटीएफ इस बात की जांच कर रही है कि संदिग्ध गतिविधियों में उसकी क्या भूमिका थी और माड्यूल के अन्य सदस्यों से उसके क्या संबंध थे। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: