गोली लगने से फास्ट फूड विक्रेता की हालत गंभीर

  • Oct 07, 2024
Khabar East:Youth-Shot-At-By-Unidentified-Miscreants-Sustains-Bullet-Injuries-In-Waist
नुआपड़ा,07 अक्टूबरः

नुआपड़ा जिले के सिनापली पुलिस स्टेशन अंतर्गत कपासी स्क्वायर पर सोमवार सुबह गोली लगने से एक फास्ट फूड विक्रेता घायल हो गया। घायल की पहचान नीलांबर मेहर के रूप में हुई है। उसे पहले सिनापली मेडिकल ले जाया गया। हालांकि, बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे नुआपड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने इस सिलसिले में सात लोगों को हिरासत में लिया है।

 जानकारी के अनुसार, सिनापली कस्बा निवासी नीलांबर आज सुबह हमेशा की तरह अपनी फास्ट-फूड की दुकान खोली। थोड़ी देर बाद, युवकों का एक समूह आया और किसी बात को लेकर उससे बहस करने लगा। जब झगड़ा बढ़ा, तो बदमाशों में से एक ने उस पर गोली चला दी। उसके पेट में गोली लगी।

 सूचना मिलने पर, सिनापली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जाच पड़ताल के बाद पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। जिन 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है वे सभी सिनापली गांव के रहने वाले हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: