पश्चिम बंगाल में सियासी तनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दावा किया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे उनके घर पर बीजेपी समर्थकों ने हमला किया। यह घटना कोलकाता पुलिस की मौजूदगी में हुई। टीएमसी नेता ने कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट की भी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले पर संस्थानों की चुप्पी चिंता पैदा करती है। बनर्जी ने कहा कि वह जल्द ही कथित हमले का वीडियो भी जारी करेंगे। दरअसल, शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि कुछ अज्ञात लोग पिछले दो दिनों से उनके आवास और कार्यालय की निगरानी कर रहे थे।
बनर्जी के मुताबिक, जब इन लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने खुद को पुलिस अधिकारी बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि एक निर्वाचित सांसद के घर के आसपास निगरानी किसके आदेश पर की जा रही थी और इसका मकसद क्या था। उन्होंने इसे संदिग्ध साजिश बताते हुए जांच की मांग की थी।