बीजू जनता दल (बीजद) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में रायगड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष महेश पटनायक और वार्ड नंबर 16 की पार्षद श्रमिता पाढ़ी को पार्टी से निलंबित कर दिया है।
भुवनेश्वर स्थित पार्टी मुख्यालय शंख भवन से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पार्टी के महासचिव विजय नायक ने यह आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि रायगड़ा नगरपालिका के अध्यक्ष महेश पटनायक और वार्ड नंबर 16 की पार्षद श्रमिता पाढ़ी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है।
आदेश के अनुसार, दोनों के खिलाफ यह कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता साबित होने के कारण की गई है।