दो दिवसीय दौरे पर कल छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे शाह, बूथ प्रभारियों की लेंगे मीटिंग

  • Oct 11, 2018
Khabar East:Bjp-President-Amit-Shah-visit-in-chattisgarh-tomorrow
रायपुर,11 अक्टूबरः

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा कल से शुरू हो रहा है। अमित शाह इस दौरे में संभाग स्तर पर बूथ प्रभारियों से संवाद करेगें। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार 12 अक्टूबर को अंबिकापुर और बिलासपुर संभाग की सभी विधानसभा सीटों के बूथ प्रभारियो से संवाद करेंगे। इसके बाद 13 अक्टूबर को बस्तर और रायपुर, दुर्ग संभाग के बूथ प्रभारियों से चर्चा करेगें। अमित शाह अंबिकापुर संभाग के करीब 35 हजार बूथ प्रभारियों से करीब डेढ घंटे संवाद करेंगे। अमित शाह सुबह 11.30 बजे विशेष विमान से दरिमा पहुँचेंगे, दरिमा से हैलिकॉप्टर से पीजी कॉलेज मैदान पहुँचेंगे और वहाँ से डॉ रमन सिंह के साथ कला केंद्र मैदान पहुँचेंगे, जहाँ वे सभा से संवाद करेंगे। अमित शाह दोपहर का खाना खाने के बाद बिलासपुर निकलेंगे। बिलासपुर में भी संभाग स्तरीय बूथ प्रभारियों का सम्मेलन रखा गया है। बिलासपुर के साइंस कॉलेज मैदान में वे संभागीय बूथ पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह की सभा में आने वाले प्रत्येक बूथ कार्यकर्ताओं को प्रवेशिका जारी किया जा रहा है। बगैर प्रवेशिका के कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। संगठन का मानना है कि बूथ प्रभारी ही वह कार्यकर्ता है जिसके कंधे पर चुनाव का बहुत बड़ी जिम्मेदारी रहती है। इसलिए बूथ प्रभारियों से संवाद और उनका मार्गदर्शन आगामी चुनाव में पार्टी के लिए संजीवनी बूटी का काम करेगा। इसके अलावा जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ेगा। 13 अक्टूबर को सुबह जगदलपुर पहुंचेगे जहां लालबाग मैदान में बूथ प्रभारियों से संवाद करेंगें। इसके बाद वे रायपुर आएगें, रायपुर में रायपुर व दुर्ग दोनों संभाग के बूथ प्रभारियों को सामूहिक रूप से संबोधित करेगें। इस प्रकार दो दिनों में अमित शाह प्रदेश भर के बूथ प्रभारियों से सीधा संवाद करके चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेगें।

Author Image

Khabar East

  • Tags: