ओडिशा कैबिनेट ने 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी

  • Jul 14, 2026
Khabar East:Odisha-Cabinet-Clears-13-Proposals-Focuses-On-Rural-Development
भुवनेश्वर,14 जुलाईः

 मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक सेवा भवन में आयोजित ओडिशा मंत्रिमंडल की 44वीं बैठक में सात विभागों से जुड़े 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, लोक सेवा भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई।

मंजूर किए गए प्रस्तावों में ग्रामीण विकास विभाग के सात प्रस्ताव शामिल हैं, जो सभी विभागों में सबसे अधिक हैं। इसके अलावा जल संसाधन विभाग, मत्स्य एवं पशु संसाधन विकास विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि एवं किसान सशक्तिकरण विभाग, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण विभाग तथा राजस्व विभाग के एक-एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

 कुल मिलाकर मंत्रिमंडल ने सात विभागों के 13 प्रस्तावों को स्वीकृति दी, जिनमें ग्रामीण विकास क्षेत्र को सबसे अधिक प्राथमिकता देते हुए सात महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

Author Image

Khabar East

  • Tags: