पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 45 हजार से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सचिवालय नबान्न में आयोजित विशेष कैबिनेट बैठक में कुल 45,185 पदों पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बताया कि स्कूल शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, पुलिस और पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे। इन नियुक्तियों के लिए वित्त विभाग की मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सबसे अधिक 33,199 नियुक्तियां स्कूल शिक्षा विभाग में होंगी। इसके अलावा तकनीकी शिक्षा विभाग में 1,816, पुलिस में 996 और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 7,119 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
मुख्यमंत्री के अनुसार, तकनीकी शिक्षा विभाग में अधिकारी और क्लर्क के पदों पर नियुक्तियां होंगी। पुलिस विभाग में उप आयुक्त, सब-इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल के रिक्त पद भरे जाएंगे।
|
विभाग
|
रिक्त पदों की संख्या
|
|
स्कूल शिक्षा
|
33,199
|
|
तकनीकी शिक्षा
|
1,816
|
|
पुलिस
|
996
|
|
पंचायत व ग्रामीण विकास
|
7,119
|
|
कुल नियुक्तियां
|
45,185
|