ओडिशा के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में दुर्लभ प्रजाति के स्कारलेट मकाव तोते की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, नर तोते की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह खाना नहीं खा रहा था और अपने बाड़े के एक कोने में बैठा रहता था। इसके बाद उसे उपचार के लिए पशु चिकित्सा केंद्र के आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित किया गया था।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 12 सितंबर को गुजरात के जामनगर स्थित राधा कृष्णा टेंपल एलिफेंट वेलफेयर ट्रस्ट (RKTEWT) से चार स्कारलेट मकाव तोते (दो नर और दो मादा) नंदनकानन लाए गए थे। यह ट्रस्ट अनंत अंबानी के वंतारा का हिस्सा है।
इस तोते की मौत के बाद अब नंदनकानन में केवल तीन स्कारलेट मकाव तोते ही बचे हैं।