अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का राज्यपाल ने जाना हाल

  • Jul 03, 2025
Khabar East:The-Governor-enquired-about-the-condition-of-the-former-international-hockey-player-admitted-in-hospital
रांची,03 जुलाईः

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को दीपाटोली, रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने  अस्पताल में भर्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लाकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली। राज्यपाल ने उपस्थित चिकित्सकों से विमल लाकड़ा के उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।

 उन्होंने कहा कि विमल लकड़ा ने हॉकी के क्षेत्र में देश एवं राज्य को गौरवान्वित किया है। सम्पूर्ण राज्यवासी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: