छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपित अधेड़ के अवैध रूप से बने घर को नगर निगम की टीम ने आज बुधवार की सुबह बुलडोजर से तोड़ दिया है। इस दौरान पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की टीम मौके पर मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने 65 साल के आरोपित अब्दुल सज्जाद अंसारी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। पिछले सप्ताह महापौर मीनल चौबे ने स्वयं मौके पर जांच किया था जिसमें आरोपित का मकान नगर निगम के नियमों के विपरीत अवैध रूप से निर्मित है।
इसके बाद निगम ने नियमानुसार अवैध निर्माण हटाने की नोटिस जारी किया था, जिसके बाद आज नगर निगम की टीम ने आरोपित के घर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। दुष्कर्म के आरोपित के घर को तोड़ने का यह राजधानी रायपुर में पहली निगम की पहली कार्रवाई है।