जमशेदपुर में हुए हिमांशु हत्याकांड ने सियासी मोड़ ले लिया है। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष अपने अंदाज में राजनीतिक बयानबाजी कर रहे है। बीजेपी इसे राज्य सरकार की ध्वस्त विधि व्यवस्था का प्रतिफल बताया है। मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पुलिस के सामने हिमांशु की हत्या कर दी गई और कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई। एसएसपी को हटाना कार्रवाई नहीं है, पुलिस के विरुद्ध एफआईआर होना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर की घटना की कड़ी निंदा करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस के सामने किसी की हत्या कर देना, इसका सारा जिम्मेदार झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना चाहिए।