गंगा-पुनपुन नदी के उफान से पटना-गया रेलखंड प्रभावित, 10 मेमू ट्रेनें रद्द

  • Sep 06, 2026
Khabar East:Patna-Gaya-rail-section-affected-by-swelling-of-Ganga-and-Punpun-rivers-10-MEMU-trains-cancelled
पटना,06 सितंबरः

बिहार में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों और रेल पुलों पर पानी बढ़ने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है पटना-गया रेलखंड पर पुनपुन और परसा बाजार के बीच पुल संख्या-21 पर पानी का स्तर बढ़ने के बाद रेलवे ने सुरक्षा को देखते हुए इस रास्ते पर ट्रेन चलाना रोक दिया है। सोमवार को 10 मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों को दूसरे रास्ते से चलाया जाएगा। पुनपुन-परसा बाजार डाउन लाइन पर किलोमीटर संख्या 11/38-32 के बीच बने पुल संख्या-21 पर पानी लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए इंजीनियरिंग विभाग ने इस रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही अगले आदेश तक रोक दी है। रेलवे का कहना है कि इस हिस्से में पानी का स्तर सामान्य होने और इंजीनियरिंग विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद ही नियमित ट्रेन सेवा दोबारा शुरू की जाएगी। पानी बढ़ने के कारण सोमवार को 10 मेमू ट्रेनों को रद्द किया गया है। इनमें 63242 गया-पटना, 63244 गया-पटना, 63245 पटना-गया, 63247 पटना-गया, 63248 गया-पटना, 63250 गया-पटना, 63251 पटना-गया, 63253 पटना-गया, 63256 गया-पटना और 63274 पटना-राजगीर मेमू शामिल हैं।

 यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन के चलने की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि उन्हें रास्ते में परेशानी न हो। इसके अलावा सोमवार को चलने वाली 18625 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस अपने तय रास्ते से नहीं चलेगी। इस ट्रेन को बख्तियारपुर लिंक, राजगीर, तिलैया जंक्शन, पईमार और बंधुआ के रास्ते पटना-गया-कोडरमा मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस भी बदले हुए रास्ते से चलेगी। यह ट्रेन बंधुआ, पईमार, तिलैया जंक्शन, राजगीर और बख्तियारपुर लिंक के रास्ते जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: