बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ दत्त का निधन

  • Sep 25, 2018
Khabar East:BCCI-former-President-Biswanath-Datt
कोलकाता, 25 सितम्बर:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ दत्त का दक्षिण कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया। दत्त (92) सांस की बीमारी से पीडि़त थे। उनके परिवार में उनकी पत्‍‌नी, एक बेटा और एक बेटी है।

फेंफड़ों में संक्रमण की वजह उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। दत्त 1982 से 1988 तक बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष रहे जिसके बाद 1989 में उन्होंने अध्यक्ष पद संभाला था। वह 1986 से 1991 तक बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी थे।

दत्त 1963 से लेकर 1975 तक भारतीय फुटबॉल संघ के सचिव भी रहे। यहां बताना आवश्यक है कि विश्वनाथ दत्त के सानिध्य में ही जगमोहन डालमिया क्रिकेट प्रशासक कार्य शुरू किया था।

कहा तो यहां तक जाता है कि डालमिया उन्हें अपना गुरु मानते थे। दत्त के निधन पर शोक जताते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें मास्टर एडमिनिस्ट्रेटर बताया। गांगुली ने कहा, यह बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई मुश्किल है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: