भारतीय जनता पार्टी ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक कदम उठाते हुए मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।
जानकारी के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में बताया गया कि पार्टी की संसदीय बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
इन नियुक्तियों को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों पर्यवेक्षक पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता के चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर करीबी नजर रखेंगे। माना जा रहा है कि यह चुनाव प्रक्रिया राज्य में भाजपा के संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।