ओडिशा में पिछले ढाई वर्षों के दौरान ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के सबसे अधिक मामले भुवनेश्वर में दर्ज किए गए हैं। इस दौरान यहां 13,844 चालान जारी किए गए और 144 वाहन जब्त किए गए। परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना ने गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में यह जानकारी दी।
मंत्री ने बीजद विधायक प्रताप केशरी देव के सवाल के जवाब में ये आंकड़े विधानसभा में प्रस्तुत किए।
ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में कटक दूसरे स्थान पर रहा। यहां उक्त अवधि के दौरान 10,844 चालान जारी किए गए और 291 वाहन जब्त किए गए।
मंत्री ने बताया कि पूरे ओडिशा में अधिकारियों ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 4,15,159 लोगों के खिलाफ चालान जारी किए। इसके अलावा 1,812 वाहन जब्त किए गए और जुर्माने के रूप में कुल 15.16 करोड़ रुपये वसूले गए।