कांटाबांजी सब-जेल की जेलर-कम-सुपरिटेंडेंट संतोषिनी दास को ओडिशा के कारागार महानिदेशक एवं डीसीएस द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबन अवधि के दौरान दास को सर्किल जेल, संबलपुर के वरिष्ठ अधीक्षक के कार्यालय में तैनात किया गया है और उन्हें बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
यह निलंबन उनके खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही और गंभीर दुराचार के आरोपों को लेकर प्रस्तावित विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के चलते किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें ओडिशा सेवा संहिता के नियम-90 के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
कारागार एवं सुधार सेवा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि यह कार्रवाई ओडिशा सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1962 के तहत की जा रही है।