जन्माष्टमी के दिन कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में मामूली बदलाव किया जाएगा। चार सितंबर को जन्माष्टमी की छुट्टी के चलते कुछ लाइनों पर सामान्य दिनों की तुलना में मेट्रो सेवाओं की संख्या कम रहेगी। हालांकि यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि किसी भी लाइन पर पहली और आखिरी मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। कोलकाता मेट्रो के अनुसार ब्लू, ग्रीन और येलो लाइन पर निर्धारित सेवाओं की संख्या में बदलाव किया गया है, जबकि पर्पल और ऑरेंज लाइन पर सामान्य सेवा जारी रहेगी।
जन्माष्टमी के दिन ब्लू लाइन पर कुल 252 मेट्रो सेवाएं संचालित की जाएंगी। इनमें 126 अप और 126 डाउन सेवाएं शामिल होंगी। इस लाइन पर पहली और आखिरी मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
ग्रीन लाइन पर 4 सितंबर को कुल 212 मेट्रो सेवाएं चलेंगी। इनमें 106 अप और 106 डाउन ट्रेनें शामिल होंगी। ग्रीन लाइन पर भी पहली और आखिरी मेट्रो के समय पहले की तरह ही रहेंगे।
जन्माष्टमी के दिन येलो लाइन पर कुल 92 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इनमें 46 अप और 46 डाउन सेवाएं शामिल हैं। इस लाइन पर भी पहली और आखिरी मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर जन्माष्टमी के दिन सामान्य दिनों की तरह मेट्रो सेवाएं चलेंगी। मेट्रो रेल प्राधिकरण ने बताया कि इन दोनों लाइनों की नियमित सेवा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।