मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ट्रेन संख्या 08011/08012 भंजपुर–पुरी स्पेशल को नियमित करने की मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय से ओडिशा में रेल संपर्क और मजबूत होगा। इससे मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक और जाजपुर जिलों के लोगों को भुवनेश्वर और पुरी तक बेहतर पहुंच मिलेगी। साथ ही आवागमन, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर मुख्यमंत्री ने लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का ट्रेन संख्या 08011/08012 भंजपुर–पुरी स्पेशल को नियमित करने की मंजूरी देने के लिए आभार। यह महत्वपूर्ण निर्णय ओडिशा में रेल संपर्क को सुदृढ़ करेगा और मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक एवं जाजपुर के लोगों को भुवनेश्वर और पुरी तक बेहतर सुविधा प्रदान करेगा, जिससे आवागमन, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा।”