बीजद ने संतृप्त मिश्रा व डॉ. दत्तेश्वर होता को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार

  • Feb 28, 2026
Khabar East:BJD-Names-Santrupt-Misra-And-Datteswar-Hota-As-Rajya-Sabha-Candidates
भुवनेश्वर,28 फरवरीः

बीजू जनता दल (बीजद) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी अध्यक्ष नवीन नवीन पटनायक ने संतृप्त मिश्रा और डॉ. दत्तेश्वर होता को क्रमशः तीसरी और चौथी सीट के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

मीडिया से बातचीत में पटनायक ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी ने दो उम्मीदवार देने का निर्णय लिया है। तीसरी सीट के लिए पहले उम्मीदवार संतृप्त मिश्रा हैं, जो पार्टी के वरिष्ठ सदस्य हैं। चौथी सीट के लिए दूसरे उम्मीदवार एक सर्वसम्मत (कॉमन) प्रत्याशी डॉ. दत्तेश्वर होता हैं, जो ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के पहले कुलपति और एससीबी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रहे हैं। चूंकि वे सर्वसम्मत उम्मीदवार हैं, इसलिए मैं सभी दलों से अपील करता हूं कि उनका समर्थन करें और उन्हें राज्यसभा भेजें।

 गौरतलब है कि संतृप्त मिश्रा, जो बीजद के वरिष्ठ नेता हैं, पहले कटक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। वहीं, प्रसिद्ध यूरोलॉजिस्ट डॉ. होता ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के प्रथम कुलपति रह चुके हैं। पार्टी ने अन्य सभी दलों से डॉ. होता की उम्मीदवारी का समर्थन करने की अपील की है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: