ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम ‘जन अभियोग सुनानी’ दो मार्च (सोमवार) को आयोजित नहीं होगा। सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से जारी आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री के पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण इस दिन की सुनवाई स्थगित की गई है। इसलिए नागरिक इस सत्र में अपनी शिकायतें या आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे।
सरकार ने आश्वासन दिया है कि अगली तिथि की घोषणा शीघ्र ही समाचार पत्रों और अन्य माध्यमों से की जाएगी। ‘जन अभियोग सुनानी’ नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करता है।