होली पर सियासी सौहार्द, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी शुभकामनाएं

  • Mar 04, 2026
Khabar East:Political-harmony-on-Holi-Governor-Chief-Minister-and-Leader-of-Opposition-extended-greetings
रांची,04 मार्चः

होली के पावन अवसर पर झारखंड में सियासी मतभेदों से ऊपर उठकर सौहार्द्र और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संदेश में कहा कि होली आनंद, उल्लास और भाईचारे का प्रतीक है। यह रंगोत्सव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करे, यही उनकी मंगलकामना है। ख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, आपसी सौहार्द्र और मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि होली हमें खुशियां बांटने, रिश्तों को मजबूत करने और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कामना की है कि यह शुभ दिन सभी के जीवन में खुशहाली, नई उम्मीद और ऊर्जा लेकर आए।

 वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।

 उधर, होली के मौके पर सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला जारी है। आम लोगों से लेकर खास हस्तियां तक एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रही हैं। सड़कों पर होली की टोलियां नजर आ रही हैं और 'बुरा न मानो, होली है' के नारों से माहौल गुलजार है। पूरे राज्य में लोग रंगों के इस त्योहार को खुशी, उत्साह और भाईचारे के साथ मना रहे हैं।

Author Image

Khabar East

  • Tags: