आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल

  • Oct 09, 2026
Khabar East:CRPF-jawans-injured-in-IED-blast-along-Odisha-Chhattisgarh-border
भुवनेश्वर,09 अक्टूबरः

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के पास शुक्रवार को इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के चार जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बल के जवान इलाके में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक आईईडी मिला। जवान जब उसे निष्क्रिय करने का प्रयास कर रहे थे, तभी विस्फोट हो गया, जिससे चार जवान घायल हो गए।

 घायल जवानों को इलाज के लिए कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया। इस घटना में सहायक उपनिरीक्षक (एएसाई) एमके तिवारी और अनीश खान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि इंस्पेक्टर अमरनाथ मिश्रा और हेड कांस्टेबल कुलदीप राज को मामूली चोटें आई हैं।

विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

 सुकमा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मायंता गुर्जर ने बताया कि आईईडी विस्फोट में घायल हुए चारों जवान सुरक्षित हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना उस समय हुई, जब सुरक्षा कर्मी तलाशी अभियान के दौरान मिले आईईडी को निष्क्रिय करने का प्रयास कर रहे थे।

Author Image

Khabar East

  • Tags: