भूमि अधिग्रहण को लेकर हिंसक झड़प, डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

  • Jul 24, 2026
Khabar East:Violent-clash-over-land-acquisition-several-police-personnel-including-a-DSP-injured
सूरजपुर,24 अप्रैलः

जिले के धरमपुर गांव में भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान शुक्रवार सुबह भारी विरोध के बीच ग्रामीणों और पुलिस बल के बीच हिंसक झड़प हो गई। धरमपुर गांव में SECL के नए माइंस के लिए अधिग्रहित जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे पुलिस बल पर आक्रोशित ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया। इस घटना में महिला पुलिसकर्मियों समेत दो दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प ​प्रशासनिक योजना के तहत भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई को पूरा करने के लिए आज सुबह भारी पुलिस बल को धरमपुर गांव भेजा गया था। गांव में पुलिस बल की भारी तैनाती से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

  ​ग्रामीणों का आरोप है कि वे पहले से ही इस भूमि अधिग्रहण का विरोध कर रहे थे। सुबह तड़के अचानक भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन को उग्र रूप देते हुए पुलिस दल पर हमला कर दिया। बता दें मदननगर में माइंस के लिए सर्वे के लिए कुछ दिन पहले पहुंचे SECL के कर्मियों से भी ग्रामीणों की झड़प हुई थी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: