जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे

  • May 10, 2026
Khabar East:Clash-Erupts-Between-Two-Factions-Over-Land-Dispute-Sticks-and-Batons-Wielded-Fiercely
कोरबा,10 मईः

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गोपालपुर मुख्य मार्ग पर बीती रात जमकर बवाल देखने को मिला है, जहां मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है, जिसका वीडीयो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों पक्षों ने पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए थाने में कोई शिकायत नहीं की है। यह पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

 जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच में दो गज जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। बीती रात गोपालपुर मुख्य मार्ग पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाएं और पुरुष आमने सामने आ गए। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। मारपीट के दौरान घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद उन्होंने बीच-बचाव की भी कोशिश की। वहीं घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी रही। दोनों पक्षों ने पुलिसिया कार्रावाई से बचने के लिए कोई शिकायत नहीं की है। ऐसे में आने वाले दिनों में मारपीट की बड़ी घटना हो सकती है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: