ओडिशा में बढ़ी ठंड, सेमिलीगुड़ा 11.1 डिग्री के साथ सबसे ठंडा स्थान

  • Nov 11, 2026
Khabar East:Cold-Wave-Grips-Odisha-Semiliguda-Records-Lowest-At-111°C
भुवनेश्वर,11 नवंबरः

ओडिशा में ठंड का असर अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राज्य के आंतरिक और दक्षिणी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरापुट जिले के सेमिलीगुड़ा में मंगलवार रात राज्य का सबसे कम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मैदानी इलाकों में नवरंगपुर 13.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

इसके अलावा जी. उदयगिरि में 12.5 डिग्री, दारिंगबाड़ी में 14 डिग्री, भवानीपटना में 14.6 डिग्री, फूलबाणी में 14 डिग्री और टिटिलागढ़ में 17.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। भवानीपटना का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।

 झारसुगुड़ा में भी तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। वहीं, मैदानी इलाकों में नयागढ़ 32.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।

 क्षेत्रीय मौसम कार्यालय के अनुसार, कोरापुट में सुबह के समय बेहद घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम हो गई।

 राज्य के ट्वीन सिटी भुवनेश्वर और कटक में भी तापमान का ब्योरा जारी किया गया है। भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कटक में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: