तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार

  • Jul 06, 2026
Khabar East:Mother-of-three-flees-home-with-lover
पटना,06 जुलाईः

मनेर में तीन बच्चों की मां घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत मनेर थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरु की और लोकेशन ट्रेस करने के बाद महिला को चंडीगढ़ से तीनों बच्चों के साथ बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से अपने रिश्तेदार के संपर्क में थी। वह अपने तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। इससे परिवार और समाज में चर्चा का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने मनेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की और लोकेशन ट्रैक करने में जुट गई। पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन के आधार पर पंजाब के चंडीगढ़ में छापेमारी की। कार्रवाई के क्रम में महिला को उसके तीनों बच्चों के साथ बरामद कर लिया गया और मनेर लाया गया।

 वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामदगी के बाद महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: