दिवाली के बाद बिहार में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

  • Nov 09, 2026
Khabar East:Pollution-in-Bihar-raises-concerns-after-Diwali
पटना,09 नवंबरः

दिवाली का त्योहार बीत चुका है, लेकिन आतिशबाजी से निकला धुआं वातावरण में प्रदूषण की चिंता बढ़ा रहा है। राजधानी पटना में दिवाली के अगले दिन सुबह की तस्वीर कुछ ऐसी ही नजर आई। लोग रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक और रनिंग के लिए घरों से निकले, लेकिन हवा की खराब होती गुणवत्ता ने उनकी चिंता बढ़ा दी है।

 पटना समेत बिहार के 10 शहरों की हवा लगातार दूसरे दिन खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। पटना, आरा, बेगूसराय, भागलपुर, बिहारशरीफ, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, मुंगेर और राजगीर की हवा खराब श्रेणी में रही।

 राजधानी के समनपुरा में 335 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि मुंगेर में 276 एक्यूआई रहा। पटना के दानापुर में 225, तारामंडल में 274, मुरादपुर में 198 और राजवंशी नगर में 179 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं समस्तीपुर 93 एक्यूआई के साथ प्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर रहा।

Author Image

Khabar East

  • Tags: