पश्चिम बंगाल में घर-घर पहुंच रहे बैलेट पेपर

  • Apr 15, 2026
Khabar East:Ballot-papers-reaching-door-to-door-in-West-Bengal
कोलकाता,15 अप्रैलः

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए बैलेट वोटिंग दूसरे दिन भी जारी है। आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 77 अंतर्गत बूथ संख्या 80 में 85 वर्षीय दिव्यांग मतदाता का मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से संपन्न कराया गया। बीएलओ अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि वार्ड संख्या 77 में मंगलवार को 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान की प्रक्रिया शुरू की गई थी। यह विशेष व्यवस्था बुधवार और गुरुवार तक जारी रहेगी, जिसके तहत बुधवार को 15 और मतदाताओं का मतदान कराया गया। चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर पर ही मतदान कराने की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि वे बिना किसी असुविधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

 इस पहल के तहत पूरे जिले में कुल 5246 ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं, जबकि आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में इनकी संख्या 554 है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इन मतदाताओं की संख्या अलग-अलग है। इन सभी मतदाताओं के घर जाकर मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष टीमों का गठन किया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: