बाल सुधार गृह जेल से फरार बालक 24 घंटे में पकड़ाया

  • Nov 21, 2026
Khabar East:Child-absconding-from-juvenile-home-jail-caught-in-24-hours
हजारीबाग,21 नवंबरः

हजारीबाग शहर स्थित बाल सुधार गृह से शुक्रवार को फरार हुआ बालक आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर उसे पकड़ लिया। बालक के फरार होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को बालक ने बाल सुधार गृह की चारदीवारी के पास सीढ़ी लगाई और उसके सहारे बाउंड्री पर चढ़ गया। इसके बाद वह दूसरी ओर कूदकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सुधार गृह में हड़कंप मच गया। इसके बाद संप्रेषण गृह के गृहपति ने लोहसिंघना थाना में बालक के फरार होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और बालक की तलाश में शहर सहित आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद आखिरकार 24 घंटे के अंदर फरार बालक को पकड़ लिया गया।

Author Image

Khabar East

  • Tags: