जंगल में मिला तीन किलो का प्रेशर कुकर आईईडी, बीडीएस ने किया डिफ्यूज

  • Nov 21, 2026
Khabar East:Three-kilogram-pressure-cooker-IED-found-in-the-forest-defused-by-the-Bomb-Disposal-Squad-BDS
कांकेर,21 नवबंरः

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से करीब तीन किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता से एक संभावित बड़ा खतरा टल गया। जानकारी के अनुसार, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोरखंडी और हिंदुर के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में जिला पुलिस, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान टीम को संदिग्ध प्रेशर कुकर आईईडी मिला। जांच में इसका वजन करीब तीन किलो पाया गया।

 आईईडी बरामद होने के बाद बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा मानकों के तहत उसे सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया। सुरक्षा बलों की तत्परता और सतर्कता से नक्सलियों की संभावित साजिश विफल हो गई। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: