बढ़ते जलस्तर के बीच खोला गया माछकुंड डैम का गेट

  • Jul 04, 2026
Khabar East:Koraputs-Machkund-Dam-Gate-Opened-Amid-Rising-Water-Level
कोरापुट,04 जुलाईः

ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने पर कोरापुट जिला प्रशासन ने शनिवार को मछकुंड डैम जलाशय का एक गेट खोल दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष पहली बार मछकुंड डैम का गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। जलाशय का अतिरिक्त पानी मछकुंड से चित्रकोंडा जलाशय की ओर छोड़ा जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, छकुंड डैम की अधिकतम जलधारण क्षमता 2,590 फीट है। वर्तमान में जलस्तर बढ़कर 2,587 फीट तक पहुंच गया है। एहतियात के तौर पर बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने और बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक गेट खोला गया है।

 दक्षिण ओडिशा के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बीच यह कदम उठाया गया है। प्रशासन जलाशय के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति की नियमित निगरानी की जा रही है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: