चंद्रिमा भट्टाचार्य ने टीएमसी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

  • Jul 04, 2026
Khabar East:Chandrima-Bhattacharya-has-resigned-from-all-TMC-posts
कोलकाता,04 जुलाईः

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पहले ही संकट से जूझ रही तृणमूल कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की बेहद करीबी और टीएमसी की 'राइट हैंड' मानी जाने वाली चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया है। टीएमसी में मच रही उठापठक के बीच ममता बनर्जी की सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में शुमार चंद्रिमा का इस तरह अचानक जाना टीएमसी के लिए एक बहुत बड़ा सियासी झटका माना जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, टीएमसी की प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को एक पत्र लिखकर अपने इस फैसले की जानकारी दी है। इस पत्र में भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया है कि वे न केवल सांगठनिक पदों से मुक्त हो रही हैं, बल्कि उन्होंने पार्टी के महत्वपूर्ण वित्तीय और प्रशासनिक फैसलों से जुड़ी 'साइनिंग अथॉरिटी' के पद से भी तत्काल प्रभाव से कदम पीछे खींच लिए हैं।

 चंद्रिमा भट्टाचार्य लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस का एक मजबूत चेहरा रही हैं और सरकार से लेकर संगठन तक में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती रही है। फिलहाल इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस या ममता बनर्जी की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस घटनाक्रम ने बंगाल के सियासी पारे को अचानक बढ़ा दिया है।

Author Image

Khabar East

  • Tags: