अभिषेक बनर्जी के पीए से लगातार दूसरे दिन पूछताछ

  • Aug 09, 2026
Khabar East:Abhishek-Banerjees-PA-questioned-for-the-second-consecutive-day
कोलकाता,09 अगस्तः

पश्चिम बंगाल में शालबनी भूमि भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमीत राय से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की। शनिवार को करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को भी उन्हें भवानी भवन स्थित सीआईडी कार्यालय में हाजिर होने के लिए बुलाया गया। इस दौरान जांच अधिकारियों ने उनसे कई अहम सवाल किए। शनिवार को करीब 10 घंटे तक पूछताछ के बाद सुमीत राय भवानी भवन से बाहर निकले और सीधे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे थे। इसके बाद सीआईडी ने उन्हें रविवार को भी पूछताछ के लिए तलब किया। रविवार को वह दोबारा भवानी भवन पहुंचे, जहां जांच अधिकारियों ने उनसे शालबनी भूमि भ्रष्टाचार मामले से जुड़े सवाल किए।

 सुमीत राय को लगातार दूसरे दिन तलब किए जाने पर पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामोन्नयन मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि सीआईडी ने उन्हें बुलाया है। जांच चल रही है। देखते हैं कहां तक क्या होता है। वह तो तृणमूल का ही सदस्य है। जितने भी कर्मकांड हैं, सबकी जांच होगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: