सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की ओडिशा हाईकोर्ट के दो जजों के तबादले की सिफारिश

  • Aug 09, 2026
Khabar East:SC-Collegium-Recommends-Transfer-Of-2-Orissa-HC-Judges
भुवनेश्वर,09 अगस्तः

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने विभिन्न हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के तबादले के तहत ओडिशा हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश की है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी बयान के अनुसार, छह अगस्त 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में जास्टिस रंजन पाठक और जस्टिस कृष्ण राम महापात्र के तबादले की सिफारिश की गई है

 वर्तमान में ओडिशा हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस रंजन पाठक को गुजरात हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की सिफारिश की गई है। उनका मूल हाईकोर्ट (Parent High Court) गुवाहाटी हाईकोर्ट है।

वहीं, ओडिशा हाईकोर्ट में कार्यरत जस्टिस कृष्ण राम महापात्र का छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट तबादला करने की सिफारिश की गई है।

ये सिफारिशें विभिन्न हाईकोर्ट के बीच न्यायाधीशों के तबादले से संबंधित कॉलेजियम की हालिया प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

 कॉलेजियम की सिफारिशों के बाद अब निर्धारित प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद ही दोनों न्यायाधीशों के तबादले की औपचारिक अधिसूचना जारी की जाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: