गंजाम जिले के स्कूल दो नवंबर तक रहेंगे बंद

  • Oct 31, 2026
Khabar East:Ganjam-Schools-To-Remain-Closed-Till-November-2-Amid-Flood-Situation
भुवनेश्वर,31 अक्टूबरः

बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ओडिशा के गंजाम जिले के सभी स्कूल दो नवंबर तक बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर वी.के. कीर्ति वासन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 बाढ़ की स्थिति और प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों एवं स्कूल कर्मचारियों को होने वाली संभावित परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एहतियातन यह निर्णय लिया गया है।

जिला कलेक्टर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की।

Author Image

Khabar East

  • Tags: