पुलिस की कार्रवाई में तीन अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

  • Sep 15, 2026
Khabar East:Three-international-drug-smugglers-arrested-in-police-action
भागलपुर,15 सितंबरः

बिहार के भागलपुर में केरल पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से तीन अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी जोगसर थाना क्षेत्र स्थित पार्टमेंट से की गई। बताया जा रहा है कि केरल पुलिस की तीन सदस्यीय टीम रविवार से भागलपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तस्करों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। दरअसल केरल के मल्लापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक तस्कर के पास से करीब 13 किलो सिंथेटिक ड्रग्स बरामद किया थ। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और तस्कर की निशानदेही पर केरल पुलिस भागलपुर पहुंची। केरल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रग्स तस्करी से जुड़े कुछ आरोपी भागलपुर में आकर छिपे हुए हैं। इसके बाद भागलपुर पुलिस के सहयोग से जोगसर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में छापेमारी की गई। यहां से मोहम्मद हासिस, मोहम्मद सलालुद्दीन और अखिल जॉय को गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तारी के बाद केरल पुलिस ने तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लिया और अपने साथ केरल ले गई। अब केरल पुलिस तीनों से पूछताछ कर ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क और इस मामले में जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी।

Author Image

Khabar East

  • Tags: