मंत्री बनते ही रत्नेश सदा ने नीतीश - तेजस्वी और ललन सिंह का छुआ पांव, कहा - सीएम मेरे लिए भगवान

  • Jun 16, 2023
Khabar East:As-soon-as-he-became-a-minister-Ratnesh-Sada-touched-the-feet-of-Nitish-Tejashwi-and-Lalan-Singh-said---CM-is-God-for-me
पटना,16 जून:

जदयू के विधायक रत्नेश सदा गए आज नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ले ली है। रत्नेश सदा को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसी कड़ी में जदयू विधायक के शपथ ग्रहण के दौरान एक बड़ा ही रोचक वाकया देखने को मिला।दरअसल, रत्नेश सादा पहली बार नीतीश कैबिनेट में शामिल हुए हैं। इन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद सबसे पहले नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया उसके बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी से भी पांव छूकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा राजभवन में मौजूद अन्य मंत्रियों से भी उन्होंने हाथ और गले मिलाकर बधाई हासिल किया।

इसे भी देखेंः- 

बिहार में महागठबंधन मंत्रिमंडल से संतोष मांझी ने दिया इस्तीफा

जानकारी हो कि, बिहार में फिर एकबार सियासी फेरबदल हुआ है और जीतन राम मांझी की पार्टी हम ने महागठबंधन से किनारा कर लिया है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब जदयू विधायक रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इनको संतोष सुमन अबतक जो विभाग संभाल रहे थे उसी विभाग की जिम्मेदारी दी जाएगी।

आपको बताते चलें कि, रत्नेश सदा महादलित समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वो सहरसा के सोनबरसा से विधायक हैं। रत्नेश सदा जदयू के सचेतक और महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भी हैं। रत्नेश सदा लगातार तीन बार जीत चुके हैं। वो वर्ष 2010 से चुनाव जीतते आ रहे है। रत्नेश सदा भी मुसहर समाज के ही नेता हैं। इनको नीतीश कुमार के विश्वसनीय नेताओं में एक माना जाता है।

Author Image

Khabar East